मादक पदार्थ गांजा का अवैध परिवहन करते आरोपी को पोंड़ी पुलिस ने धरदबोचा . 02 आरोपियों के पास से 147.320 किलो गांजा कीमती 7,36,660 रूपये एवं 01 होन्डा सिटी वाहन को पुलिस ने जप्त किया

कवर्धा,,पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.ध्रुव के निर्देशन एवं अति . पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी व अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अजीत ओगरे के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ गांजा व अवैध शराब के तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत थाना बोड़ला के चौंकी पोड़ी में मादक पदार्थ गांजा का अवैध परिवहन करते 02 आरोपियों प्रदीप सरकार तथा विल्लब चक्रवर्ती निवासी उड़ीसा व 01 होण्डा सिटी कार वाहन क्रमांक सीजी – 17 – सी -1108 से 147.320 किलो गांजा कीमती 7,36,660 / -रूपये को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है । दिनांक -30.05.2020 को देर शाम पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से गांजा बिकी करने हेतु उड़ीसा से मध्यप्रदेश की ओर गांजा ले जाया जा रहा है । कि सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी बृजेश सिन्हा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन में पोंड़ी स्टाफ के द्वारा बेरिकेट लगाकर वाहन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन बेरीकेट के पास पोंड़ी पुलिस द्वारा रूकवाने पर तीव्र गति से भागने लगे । जिसे पोंड़ी पुलिस द्वारा पकड़ा गया व वाहन की चेकिंग करते समय वाहन से तस्करी के लिये गांजा भरकर रखना पाया गया । जिसे गवाहों के समक्ष कब्जा पुलिस लिया गया । पूछताछ करने पर उड़ीसा से मध्यप्रदेश अवैध धन अर्जित करने मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करना बताये । जिस पर थाना बोड़ला में अपराध कायम कर 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर पकड़े गये आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में सउनि लक्ष्मीकांत शुक्ला , सउनि सुरेन्द्र यादव , आरक्षक रावेन्द्र सेन , पूरन डहरिया व अन्य पोड़ी स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।



