कवर्धा

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट,  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़,  कवर्धा से बड़ी खबर! शहर में अब सफर होगा और भी सुगम  जिला मुख्यालय कवर्धा में मिनीमाता चौक से रायपुर तिराहा तक पुराने बायपास मार्ग का डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है।  यह कदम शहर की सड़क व्यवस्था को मजबूत और यातायात को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा परिवर्तन है।

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट, 

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़, 

कवर्धा से बड़ी खबर!
शहर में अब सफर होगा और भी सुगम 

जिला मुख्यालय कवर्धा में मिनीमाता चौक से रायपुर तिराहा तक पुराने बायपास मार्ग का डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है।
 यह कदम शहर की सड़क व्यवस्था को मजबूत और यातायात को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा परिवर्तन है।

कलेक्टर कबीरधाम ने कार्य के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन का आदेश जारी किया है, जो 30 नवम्बर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

जबलपुर-मंडला दिशा से रायपुर-दुर्ग की ओर जाने वाले भारी वाहन अब पोंडी से पंडरिया–मुंगेली मार्ग से होकर गुजरेंगे।
रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव से जबलपुर दिशा जाने वाला ट्रैफिक पूर्ववत संचालित रहेगा।

पुलिस विभाग पूरी सतर्कता से यातायात की निगरानी करेगा।
निर्माण एजेंसी द्वारा मार्गदर्शन और संकेत बोर्ड लगाए जा रहे हैं ताकि जनता को असुविधा न हो।

कबीरधाम पुलिस की अपील:
सभी नागरिक निर्धारित मार्गों का पालन करें, पुलिस व ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करें और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

“आपका सहयोग ही सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था की आधारशिला है।”

Spread the love

Related Articles

Back to top button