कबीरधाम जिला के नगरीय चुनाव में मंगेशकर के अनुभव का फायदा कवर्धा,,डी,एन योगी जिला कबीरधाम के विभिन्न नगर पंचायत के कांग्रेस पर्यवेक्षक चुरामन मंगेशकर पूर्व विधायक जरहागांव पथरिया के द्वारा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को भलीभांति निर्वहन करते हुए जिला कबीरधाम के हर नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रारंभ से लेकर अंत तक । प्रत्याशियों के चयन से लेकर चुनाव प्रचार तक लगातार मार्गदर्शन एवं दौरा कांग्रेस प्रत्याशियों के उत्साहवर्धन के लिए मंगेशकर के द्वारा निष्ठा पूर्वक किया जाता रहा । जिसके कारण ही नगर पालिका परिषद कवर्धा एवं नगर पंचायत बोड़ला, पांडातराई, पिपरिया , सहसपुर लोहारा में कांग्रेस प्रत्याशियों का एकतरफा जीत दर्ज हुई है। वहीं पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है । ज्ञात हो कि श्री चुरामन मंगेशकर ने लगातार सूझबूझ के साथ दौरा किया, पार्टी के प्रति दिए समय व अपने लंबे अनुभव को प्रत्याशियों के बीच साझा किया । जिसके चलते कांग्रेस के निष्ठावान, लोकप्रिय, जुझारू, कार्यकर्ताओं की एवं कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई है। आज उनके द्वारा चयनित प्रत्याशी विजयी होकर जिला कबीरधाम में अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। जिसका श्रेय पार्टी के साथ ही साथ पर्यवेक्षक मंगेशकर को जाता है ।। Spread the love Post navigation *डी,एन,योगी, एडीटर एन चीफ कबीर क्रांति नगरीय निकाय 2019 रिजल्ट *कवर्धा नगरपालिका* बचेड़ी की धान खरीदी में अनियमितता, धान खरीदी प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर प्राथमिकीय दर्ज कराने के आदेश