देशराजनांदगाव

कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह से माँगा समर्थन ,देवव्रत ने भरी हामी ,कांग्रेस प्रवेश की अटकले तेज

राजनांदगांव : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू जोगी कांग्रेस के नेता तथा खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान भोलाराम साहू ने चुनाव में अपने लिए देवव्रत सिंह से समर्थन मांगा,देवव्रत सिंह ने भी भोलाराम को समर्थन देने की बात कही, इस मुलाकात के बाद से ऐसी अटकले लगाई जा रही है की देवव्रत सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते है.

इस सम्बन्ध में उल्लेखनीय है कि कांग्रेस छोड़कर जोगी कांग्रेस से विधायक बने देवव्रत सिंह की अर्से से कांग्रेस में वापसी की अटकले इस मिलन से फिर तेज हो गई है।

इस सम्बन्ध में  कांग्रेस के सूत्रों का दावा है कि देवव्रत सिंह की कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी से बातचीत हो चुकी है लेकिन मामला प्रदेश स्तर पर अटका है। वही भोलाराम साहू ने पुरे संसदीय क्षेत्र में देवव्रत सिंह की लोकप्रियता के चलते उन्हें कमान सँभालने का निवेदन किया जिस पर देवव्रत सिंह ने अपनी सहमति जताये जाने की खबर है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button