बेटे की आदतों से तंग आकर मां ने उठाया खौफनाक कदम, कर डाला मर्डर

मुंबई : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में एक मां ने अपने बेटे की हरकतों से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि मृतक को शराब की लत थी. जिसके चलते आए दिन वो परिवार के लोगों को तंग करता था.
हत्या की यह वारदात उस्मानाबाद जिले के समुद्रवानी गांव की है. पुलिस ने इस हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समुद्रवानी गांव की निवासी हीरकानाबाई कावले का 35 वर्षीय बेटा राम महादेव कावले एक शराबी बन चुका था. आए दिन मारपीट करना. लोगों से झगड़ा करना उसका शगल बन गया था.
पुलिस के मुताबिक वह नशे में धुत होकर अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान करता था. उसकी इन हरकतों की वजह से पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया था और वह अपने दो बच्चों के साथ अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. मां के सब्र के बांध टूट चुका था.
लिहाजा, हीरकानाबाई कावले ने तंग आकर अपने बेटे की जीवन लीला समाप्त करने की योजना बनाई और मौका देखकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.



