कोरबादेश

बंद कमरे में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी,जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा : बंद कमरे में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. महिला घर पर अकेली रहती थी और सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो महिला मृत हालत में मिली. घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई.

कोतवाली थाना के संजय नगर पानी टंकी बस्ती निवासी गोमती यादव की लाश उसके ही घर पर बंद कमरे में मिली. लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह काफी समय बीत जाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलास, उसे बार-बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिला. तब जा कर लोगों ने घर के पीछे खिड़की तोड़कर अंदर से दरवाजा खोला तो वो मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और इसकी सूचना स्थानीय पार्षद और पुलिस को दी गई.

बस्तीवासी की माने तो गोमती यादव की तबियत पिछले कुछ माह से खराब चल रहा था. मृतका के दो बेटियां है दोनों की शादी करने के बाद वो रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी. घटना की सूचना उसके बेटी दामाद को दे दी गई.

फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच कार्यवाही शुरू करते गोमती यादव का मौत का कारण पता लगाने में जुट गई है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button