कवर्धा

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का भव्य आयोजन उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का भव्य आयोजन
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
कवर्धा, 07 नवंबर 2025।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित “संघ सृजन” नाट्य मंचन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नाट्य मंचन ने डॉ. हेडगेवार के राष्ट्र समर्पण, संगठन निर्माण और त्यागमय जीवन की प्रेरक झलक प्रस्तुत की। कलाकारों ने मंच पर उनके संघर्ष, संघ की स्थापना और संगठन यात्रा को अत्यंत जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

यह प्रस्तुति नादब्रह्म संस्था द्वारा दी गई, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग तथा सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा

“युग प्रवर्तक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि संगठन ही राष्ट्र की शक्ति है। उनका आदर्श आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है।”

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के आठ स्थलों पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों से परिचित हो सकें।

श्री शर्मा ने कहा कि डॉ. हेडगेवार का जीवन अनुशासन, संगठन और आत्मविकास का प्रतीक है। उन्होंने व्यायाम, खेल और दैनिक अनुशासन के माध्यम से युवाओं में ऊर्जा और एकता का संचार किया। आज उनकी यही परंपरा सौ वर्षों से निरंतर जारी है, जो उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण है।

प्रांत प्रचारक श्री अभयराम जी ने भी डॉ. हेडगेवार के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर श्री दानेश्वर परिहार, श्री काशीराम पनागर, श्री संजय पांडे, श्री उत्तर यादव, श्री शत्रुघ्न नेताम, श्री रवि वर्मा, श्री हलधर नाथ योगी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, श्री नितेश अग्रवाल, श्री जसविंदर बग्गा, श्री विष्णु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संजय धुर्वे
जिला प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला कबीरधाम
📞 9907747011

Spread the love

Related Articles

Back to top button