कवर्धादुर्ग

लक्ष्य बीमा सेवा केन्द्र के सामने से मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

लक्ष्य बीमा सेवा केन्द्र के सामने से मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

कवर्धा,,कबीर क्रांति,,,चोरी, नकबजनी, अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर अपराधों पर अंकुश लगाने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रार्थी घनश्याम साहु पिता मोहन साहु उम्र 21 साल सा 0 रामनगर कवर्धा थाना कवर्धा ने दिनांक 12.05.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं लक्ष्य बीमा सेवा केन्द्र में कार्यरत हूँ तथा अपने मोटर सायकल बजाज पल्सर 160 क्र 0 – सी 0 जी 0 09 – जेजे -2959 से कार्यालय गया था। और अपने मोटर सायकल को कार्यालय के सामने खडा किया था। जिसे करीब 03:30 बजे देखने पर मोटर सायकल खडे स्थान पर नहीं था जिसका आसपास पतासाजी किया जिसका कोई पता नहीं चला । प्रार्थी के मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 383/2021 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शलभ कुमार सिन्हा , अति ० पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री ऋचा मिश्रा , उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्या . महोदय श्री पी.आर.कुजूर , उप पुलिस अधीक्षक ( अजाक ) महोदय श्री बी.आर. मण्डावी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के नेतृत्व में प्रकरण की विवेचना के दौरान संदेही नीलू उर्फ सुर्यप्रकाश कार्निक पिता स्व 0 कन्हैया कार्निक उम्र 30 साल सा 0 वार्ड नं 0 04 रविदास नगर कवर्धा थाना कवर्धा से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया है एवं चोरी किये बजाज पल्सर मोटर सायकल को पेश किया गया है । आरोपी सुर्यप्रकाश उर्फ नीलू कार्निक से कडाई से पुछताछ करने पर पूर्व में भी गुरूगोविंद सिंह चौक से दिपावली त्यौहार के समय एक डीलक्स मोटर सायकल क्र 0 सी 0 जी 0 09 जेके 0206 को चोरी करना लेकिन पकडाने के डर से भुनेश्वरी टाकिज के पास स्थित नवकार मोबाईल शॉप की बाजू वाली गली में छोडना बताया । आरोपी सुर्यप्रकाश उर्फ नीलू कार्निक के विरूद्ध अपराध सिध्द होने पर आज दिनांक 13.06.2021 को गिर्फतार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुकेश सोम , प्र.आर .262 मनोज तिवारी , प्र 0 आर 0 324 राजकुमार चन्द्रवंशी , प्र 0 आर 0 245 हिरेन्द्र सिंह , आर समशेर अली , आर.सुधीर शर्मा , सैनिक अनिल पाण्डेय का योगदान रहा ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button