कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *छत्तीसगढ़ आज आत्मविश्वास, नवाचार और विकास का प्रतीक बन चुका है: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*
कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
*छत्तीसगढ़ आज आत्मविश्वास, नवाचार और विकास का प्रतीक बन चुका है: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*
कवर्धा**उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने 25 वर्ष के गौरवपूर्ण सफर का जश्न मना रहा है और यह रजत महोत्सव वर्ष विशेष उमंग, उल्लास और उत्साह से भरा रहा।
*उपमुख्यमंत्री ने की घोषणाएं*
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि कबीरधाम जिले में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की दृष्टि से एक बड़ी अधोसंरचना यहां मेडिकल कॉलेज के रूप में तैयार होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की योजना की शुरुआत कर तकनीकी शिक्षा को बढ़ाया जा रहा है।
*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाबी सौंपी*
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा परिवारों को आवास की चाबी सौंपी और नए आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया।




