कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये संपादक डी. एन. योगी की रिपोर्ट 6 लाख के रंगमंच में बड़ा खेल! स्वीकृत नक्शे में खुला मंच, जमीन पर बना कमरा… आखिर किसके संरक्षण में बदला पूरा डिज़ाइन? कवर्धा/स. लोहारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत भेड़्रा के आश्रित ग्राम बोटेसूर में 6 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत रंगमंच निर्माण कार्य अब सवालों के घेरे में है। उपलब्ध स्वीकृत ड्राइंग और मौके पर बने निर्माण की तस्वीरें पहली नजर में ही बड़ा अंतर दिखा रही हैं। स्वीकृत नक्शे में ग्रामीण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए खुला रंगमंच (ओपन स्टेज) प्रस्तावित है, जबकि मौके पर दीवारों और कमरेनुमा संरचना का निर्माण दिखाई दे रहा है। यही अंतर अब पूरे निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। तस्वीरें क्या कहती हैं? ड्राइंग में खुला मंच, लेकिन मौके पर बंद कमरा। स्वीकृत डिज़ाइन से अलग निर्माण स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सूचना पटल में रंगमंच निर्माण दर्ज, लेकिन जमीनी हकीकत अलग नजर आ रही है। 6 लाख रुपये की राशि से बने निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी स्वीकृति पर सवाल। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत नक्शे को दरकिनार कर मनमाने तरीके से निर्माण किया गया। यदि जांच में यह सही पाया जाता है तो यह केवल तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि शासकीय राशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला हो सकता है। अब सवाल संबंधित तकनीकी सहायक, उप अभियंता, पंचायत प्रतिनिधियों और निर्माण की निगरानी करने वाले अधिकारियों की भूमिका पर भी उठ रहे हैं। आखिर स्वीकृत ड्राइंग से अलग निर्माण होने के बावजूद किसी ने आपत्ति क्यों नहीं उठाई? ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही स्वीकृत ड्राइंग, माप पुस्तिका (एमबी), भुगतान प्रक्रिया, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सबसे बड़ा सवाल जब स्वीकृत नक्शे में खुला रंगमंच था, तो जमीन पर बंद कमरेनुमा निर्माण किसके आदेश और संरक्षण में किया गया? फोटो: स्वीकृत रंगमंच का मूल नक्शा। मौके पर बना रंगमंच भवन। अंदर बने कमरे की तस्वीरें। सूचना पटल। संपादक: डी. एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ Spread the love Post navigation समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की रायपुर बैठक में बड़े निर्णय, प्रांत स्तरीय युवक-युवती एवं पुनर्विवाह परिचय सम्मेलन होगा आयोजित.** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी. एन. योगी की रिपोर्ट** पंडरिया की बकेला डार्वसन नहर में बड़ा खेल?** कुछ ही महीनों में फूटी नहर लाइनिंग, पुलिया में दरारें… किसानों ने उठाए गुणवत्ता पर गंभीर सवाल**