कवर्धादुर्ग

अपर कलेक्टर के उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक रूप से पठन

कवर्धा, । संविधान दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को सबेरे 11 बजे जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के रूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था। अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने संविधान की प्रस्तावना का पठन कराया। कबीरधाम जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों वि.ख./तहसील स्थित कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, श्रीमती रेखा चंद्रा, आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त श्री आर.एस टंडन एवं जिला कार्यालय अधीक्षक श्री राजेन्द्र धुव्र सहित कलेक्टोरेट के स्टॉफ उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button