रायपुर

 तापमान 48 डिग्री को भी पार कर सकता है, मौसम विभाग की चेतावनी… लोगो को दोपहर 12 से शाम 5 तक घरों में रहने की हिदा

 रायपुर। भयंकर गर्मी और लू के थपेड़ों से जनता बेहाल हो रही है. चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. और अब तो मुसीबत और बढ़ने वाली है. नौतपा के दूसरे दिन मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है. अगले 24 घंटो में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है.
गर्मी के प्रचंड प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने दोपहर 12 से शाम 5 तक घरों में रहने की हिदायत दी है. विभाग का कहना है कि अगर लोग घर से बाहर निकलते हैं, तो लू से बचने का इंतजाम करें.
 25 मई से नौतपा आरंभ हो गया है और अब अगले 9 दिन तक झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी. मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान 48 डिग्री को भी पार कर सकता है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button