कवर्धा

चुनावी सभा में ये क्या कह गए राहुल गांधी,,  ,जो हो रही है किरकिरी ,,,,,पढ़ें कबीर क्रांति की रिपोर्ट

चुनावी सभा में ये क्या कह गए राहुल गांधी,,  ,जो हो रही है किरकिरी ,,,,,पढ़ें कबीर क्रांति की रिपोर्ट

कवर्धा।डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,,छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कवर्धा पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया वालों की उपेक्षा की। कवर्धा में चुनावी सभा के दौरान सभा प्रारंभ होते ही राहुल गांधी मीडिया वालों पर बरस पड़े। मीडिया कवरेज के लिए पहुंचे रिपोर्टरों को राहुल गांधी ने मीडिया को काफी खरी-खोटी सुनाई और मीडिया के आलाकमान को बिकाऊ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया वाले हमारी खबर को नही दिखाते सिर्फ मोदी जी का दिखाते हैं।

दरअसल, आज कवर्धा स्थित पटेल मैदान में राहुल गांधी चुनावी सभा करने पहुंचे थे जहां उन्हें कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करना था किंतु सभा में पहुंचे लोगों की भीड़ को देखकर राहुल गांधी ने उम्मीदवारों के पक्ष में अपील करना ही भूल गए। उनके भाषण में स्थानीय मुद्दों को छोड़कर केंद्रीय मामलों को लेकर गर्माहट दिखाई दी। वे अपने भाषण में बार बार अदाणी का नाम ले रहे थे।

  • कवर्धा में सभा के दौरान काफी अव्यवस्था देखने को मिली। कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को पानी तक नसीब नही हुआ। पानी की तलब में एक पत्रकार धूप में बेहोश हो गया जिसे स्थानीय निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। व्यवस्थापक सभा स्थल से ही नदारद दिखे। इधर हजारों की भीड़ ने पूरा शहर जाम कर दिया था मुख्य मार्ग से जिला अस्पताल, एसपी कार्यालय, कलेक्टोरेट की ओर जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, घंटे तक जाम में लोग फंसे खड़े रहे।
  • सभा स्थल में लगे लाउडस्पीकर से आवाज  साफ नहीं आने के कारण जनता में नराजगी दिखाई दी

ये पब्लिक है जनाब सब जानती है? 

Spread the love

Related Articles

Back to top button