कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *कृषि स्नातक संघ ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन* *9 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*कृषि स्नातक संघ ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन*

*9 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा*

कवर्धा**छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों ने अपनी 9 सूत्रीय लंबित मांगों की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को कलेक्टर, जिला कबीरधाम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

*मुख्य मांगें:*

1. *वेतनमान संशोधन*: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन (4300 ग्रेड पे)
2. *कार्यक्षेत्र पुनर्निर्धारण*: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण
3. *मासिक स्थायी भत्ता*: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का मासिक स्थायी भत्ता (Fix TA) में वृद्धि कर ₹2500 करने हेतु
4. *संसाधन भत्ता*: विभागीय कार्य संपादन हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों को मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप, स्टेशनरी आदि हेतु संसाधन भत्ता
5. *अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता*: विभागीय अमले की कमी के कारण अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की स्थिति में सम्मानजनक अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता
6. *पदनाम संशोधन*: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पदनाम को संशोधित कर मध्य प्रदेश शासन की तर्ज पर कृषि विस्तार अधिकारी करने हेतु
7. *गैर विभागीय कार्यों में ड्यूटी नहीं*: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों की ड्यूटी गैर विभागीय कार्यों में ना लगाए जाने हेतु
8. *आदान सामग्री भंडारण*: आधान सामग्री का भंडारण सेवा सहकारी समितियों में करने एवं अनुदान राशि के भुगतान हेतु DBT प्रणाली लागू करने के संबंध में
9. *पदोन्नति प्रक्रिया*: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी के पद पर विगत कई वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने हेतु

*ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारी:*

– जिला सचिव सौरभ झा
– कार्यालयीन सचिव महेंद्र कौशिक
– कोषाध्यक्ष सुरेश निर्मलकर
– प्रचार सचिव गोपी शर्मा
– प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में अमित श्रीवास्तव
– ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर पात्रे जी
– अविनाश कौशिक
– ब्रजमोहन चंद्रवक्त
– रिषभ चंद्रवंशी
– बसंत कुर्रे
– विनोद चंद्रवंशी
– वेदराम यादव
– उद्यान विभाग से सभी ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी

Spread the love

Related Articles

Back to top button