कमीशनिंग दल का प्रशिक्षण 10 अप्रैल को एवं कमीशनिंग कार्य 12 से 14 अप्रैल तक
कवर्धा :लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतदान के लिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट के कमीशनिंग के लिए 64 सेक्टर अधिकारियों के साथ सहयोगी के रूप में अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल करते हुए कमीशनिंग दल का गठन किया गया है। कमीशनिंग के लिए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 31 सेक्टर अधिकारी और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए 33 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये गये है। कमीशनिंग दल के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अप्रैल को होगा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित दल का प्रशिक्षण दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित दल का प्रशिक्षण अपरान्ह 3 बजे से 4.40 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। दोनो विधानसभा के मतदान के लिए प्रयुक्त ईव्हीएम एवं वीवीपैट का कमीशनिंग आदर्श कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर रोड़ कवर्धा में 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से किया जायेगा।



