कवर्धादेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर तीन अप्रैल को अधिकारियों-कर्मचारियों तथा नगरवासियों से अधिक से अधिक रक्तदान की अपील 

कवर्धा :जिस  तरह से लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है, उसी तरह जीवन में एक-एक बूंद रक्त भी अनमोल है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार ने लोकसभा निर्वाचन के लिए चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान जिला चिकित्सालय में तीन अप्रैल को सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये है। कलेक्टर ने कहा है कि रक्तदान महादान है, इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों तथा नगरवासियों से रक्तदान की अपील की है। कलेक्टर ने वन, शिक्षा, पुलिस सहित सभी विभाग प्रमुखों से अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है, ताकि अधिक से अधिक रक्त डोनेट हो सके। उन्होंने कहा कि जिस विभाग से सबसे ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी रक्तदान करेंगे, उस विभाग को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। कलेक्टर ने रक्तदान शिविर के लिए जिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा रक्तदाताओं को जूस पिलाने के भी निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के.गजभिये को दिये।
Spread the love

Related Articles

Back to top button