कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट सिलेंडर के बढ़े दाम पर महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट
सिलेंडर के बढ़े दाम पर महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कवर्धा। बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में महिला कांग्रेस ने शहर में अनोखा प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने सिग्नल चौक में महिलाओं ने चूल्हा जलाकर पकोड़े तले और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई गैस सिलेंडर भरवाना मुश्किल होता जा रहा है। कई घरों में महिलाएं अब मजबूरी में दोबारा लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेने लगी हैं।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर सिलेंडर रिफिल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क है और बढ़ती महंगाई से महिलाएं, युवा और आम जनता त्रस्त हैं।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से रसोई गैस के दाम कम करने की मांग भी की।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
सच्ची खबर, सबसे पहले

Spread the love

Related Articles

Back to top button