कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में चोरी, कार्यवाही न होने पर नाराजगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने की सख्त कार्रवाई की मांग

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में चोरी, कार्यवाही न होने पर नाराजगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने की सख्त कार्रवाई की मांग
कवर्धा ,
कबीरधाम जिले के मानूडोंगर स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में 15 जुलाई 2025 की रात अज्ञात चोरों द्वारा की गई टाइल्स चोरी की घटना को लेकर मामला गरमा गया है। चोरी की लिखित शिकायत मंदिर समिति द्वारा थाना राजानवाँगांव (भोरमदेव) में दिए जाने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही कोई कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि मंदिर प्रबंधन ने अपनी शिकायत में यह भी स्पष्ट किया था कि पूर्व में भी इस मंदिर में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार पुलिस की लापरवाही के चलते चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
इस पूरे प्रकरण को लेकर योगी चेतना मंच सेवा समिति (रजि.) 914 के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय (शामली, उत्तरप्रदेश) ने जिला कबीरधाम के पुलिस अधिकारियों से बात कर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने मंदिर में हुई चोरी के मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग करते हुए अधिकारियों को समाज में बढ़ती नाराजगी से अवगत कराया।
श्री उपाध्याय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र जांच शुरू कर चोरों को पकड़ा नहीं गया, तो संगठन को आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गोरक्षनाथ मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में बार-बार हो रही चोरी की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं।
मंदिर प्रबंधन और समाज के प्रबुद्धजनों ने भी पुलिस प्रशासन से सघन जांच कर अपराधियों तक पहुंचने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।




