कवर्धा
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक के द्वारा शुभारंभ किया गया

कवर्धा,, कबीर क्रांति,,पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन पर पुलिस अनुभाग अधिकारी पंडरिया एवं थाना प्रभारी कुकदुर के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सिंगपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक के द्वारा शुभारंभ किया गया इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत सिंगपुर झगरसिंह. के अतिरिक्त आसपास के आए खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित थे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा खिलाड़ियों को पुलिस मित्र टी-शर्ट प्रदाय किया गया।




