कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट जिला पेंशनर संघ को मिला नया नेतृत्व** प्रताप चंद्रवंशी बने अध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष की लहर** जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा, पत्रकार,अशोक मानिकपुरी, कबीर क्रांति के संपादक, डी एन योगी ने प्रताप चंद्रवंशी को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है**
- कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
जिला पेंशनर संघ को मिला नया नेतृत्व**
प्रताप चंद्रवंशी बने अध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष की लहर**
जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा, पत्रकार,अशोक मानिकपुरी, कबीर क्रांति के संपादक, डी एन योगी ने प्रताप चंद्रवंशी को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है**
कवर्धा।
रविवार को सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित जिला पेंशनर संघ की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से प्रताप चंद्रवंशी को जिला पेंशनर संघ का अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन की घोषणा होते ही पेंशनरों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और खुशी देखने को मिली।
प्रताप चंद्रवंशी के अध्यक्ष बनने की खबर जैसे ही कबीरधाम जिले में फैली, बधाइयों का तांता लग गया। समर्थकों ने इसे पेंशनरों के हित में मजबूत और अनुभवी नेतृत्व बताया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आशा जताई कि नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रताप चंद्रवंशी पेंशनरों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और उनके अधिकारों के लिए प्रभावी संघर्ष करेंगे।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट



