कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट, 

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का प्रशिक्षण संपन्न

कवर्धा। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 25 से 28 जून के मध्य चारों विकासखंडो में प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को पृथक पृथक दिन प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी व जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाई डी साहू के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी श्री देवराज सिंह सबको प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने चारों विकासखंडों में प्रशिक्षार्थियों को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए बताया कि कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य कार्यालय द्वारा प्राप्त लक्ष्य के अनुसार 15 वर्ष से अधिक आयु के 50000 असाक्षरों को साक्षर बनाना है। अब साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत केवल लिखने पढ़ने की दक्षता आना ही पर्याप्त नहीं है अपितु पांच तरह के जीवन कौशल में भी दक्षता हासिल करना होता है उन्होंने प्रशिक्षण के दौरानडिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, पर्यावरण साक्षरता, कानूनी साक्षरता एवं मतदान साक्षरता पर विस्तार से प्रकाश डाला। महा सितंबर एवं मार्च में होने वाले महा परीक्षा अभियान के लिए जिले के लिए प्राप्त लक्ष्य संख्या 50000 को पूरा करने के लिए तत्काल सर्वे करने एवं उसे पोर्टल में एंट्री करने के विषय में भी विस्तार से बताया गया साथ ही साथ कक्षा दसवीं एवं 12वीं बोर्ड में अध्यनरत बच्चों के द्वारा स्वयं सेवी शिक्षक के रूप में 10 असाक्षरों को साक्षर बनाए जाने पर 10 अंक बोनस के प्राप्त होने संबंधी नियम से भी अवगत कराया। ज्ञात हो कि विगत वर्ष जिले के सात बच्चों को बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस के रूप में प्राप्त हो चुका है। इस प्रकार बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए यह फायदेमंद तो है ही हम इस प्रकार असाक्षरों को उनकी मदद से सुगमतापूर्वक साक्षर भी बना सकते हैं। क्योंकि कक्षा पांचवी उत्तीर्ण कोई भी व्यक्ति स्वयं से भी शिक्षक के रूप में भूमिका निभा कर इस अभियान में सहयोगी बन सकता है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री संजय गुप्ता, श्री महेश सिंहठाकुर, श्रीमती आरती सिंह, श्री शिव कुमार बंजारे, श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, श्री मिट्ठू लाल साहू, श्री कैलाश मंडावी एवं श्री कोमलसिंह मरकाम ने शिक्षार्थियों को विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान सहायक संचालक श्री यू आर चंद्राकर,विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री हरे कृष्णा नायक, श्री शत्रुघ्न प्रसाद डड़सेना, श्री अजय चंद्रवंशी, ए बी ई ओ श्री संतोष तिवारी एवं श्री दीपक ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर बी आर सी श्री राजेंद्र सोनी, श्री अर्जुन चंद्रवंशी, श्री केशलाल साहू एवं सभी लिपिक गण श्रीविजय सिंह राजपूत, श्री ओंकार प्रसाद चंद्रवंशी, श्रीप्रशांत कुमार अहिरवार, श्रीडिंपल पाटिल एवं श्रीसुनील कुमार बांधेकर उपस्थित थे।

Spread the love

You missed