8225 गन्ना उत्पादक किसानों को 95 करोड़ 98 लाख 38 हजार रूपये भुगतान हुआ
कवर्धा, । लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के महाप्रबंधक ने बताया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के पेराई सत्र 2018-19 हेतु किसानों से गन्ना खरीदी 13 नवंबर 2018 से 22 मई 2019 तक 8255 किसानों का कुल गन्ना 3674020.82 क्विंटल क्रय किया गया था, जिसकी कुल राशि 95 करोड़ 98 लाख 38 हजार 106 रूपये का भुगतान समस्त किसानों को कर दिया गया है




