कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न* *शिक्षा सबके लिए जरूरी – ईश्वरी साहू*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
*शिक्षा सबके लिए जरूरी – ईश्वरी साहू*
कवर्धा**शासकीय प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक शाला मैदान भागूटोला में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पालकगण, शिक्षकगण तथा विद्यार्थीगण की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
*मुख्य अतिथि ईश्वरी साहू* अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का मार्ग प्रशस्त करती है। आज के ये नन्हें बालक ही भविष्य के निर्माणकर्ता हैं।”
शाला प्रवेश उत्सव, छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत का प्रतीक है और इसका उद्देश्य बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुष्पवर्षा, मिठाई वितरण, गणवेश,एवं नए पाठ्य पुस्तक और उपहार देकर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों की मुस्कान और उल्लास ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। पालकों के लिए शिक्षा की महत्ता और विद्यालय से सहभागिता की प्रेरणा दी गई।
गणेश तिवारी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह उत्सव बच्चों में विद्यालय के प्रति आत्मीयता, अभिभावकों में जागरूकता और शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है। आज नवीन शिक्षा को सबको अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चो को व्हील चेयर, श्रवण बाधित यंत्र का वितरण किया गया जिसे पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।।
कार्यक्रम का संचालन महेश सिंह ठाकुर,संगीता साहू द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन अजय चंद्रवंशी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर चिंताराम साहू सरपंच, कौशल साहू उपसरपंच, डी एम सी नकुल पनागर , सहायक विकासखंड शिक्षा अनिल केशवानी, अजय चंद्रवंशी अधिकारी, एपीसीvराकेश चंद्रवंशी, शैक्षिक समन्वयक, शाला विकास समिति के सदस्य गण, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।




