कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* *कबीरधाम में भू-माफियाओं से परेशान किसान ने की इच्छा मृत्यु की मांग*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*
*कबीरधाम में भू-माफियाओं से परेशान किसान ने की इच्छा मृत्यु की मांग*
कवर्धा,,कबीरधाम जिले में एक किसान मनीष पांडे ने भू-माफियाओं से परेशान होकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। मनीष पांडे का आरोप है कि दबंग भू-माफिया प्रियेश शुक्ला ने उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और राजस्व विभाग से न्याय नहीं मिल रहा है।
*बार-बार आवेदन देने के बावजूद नहीं मिला न्याय*
मनीष पांडे ने बताया कि उन्होंने राजस्व विभाग में कई बार आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बाद भी पटवारी और आरआई सीमांकन करने नहीं पहुंचे या फिर वापस हो गए।
*कलेक्टर ने दिया आश्वासन*
कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को समझाइश देकर भू-माफियाओं के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और पुलिस ऐसे भू-माफियाओं पर अंकुश लगा पाती है या नहीं।
*भू-माफियाओं का आतंक*
इस मामले ने कबीरधाम में भू-माफियाओं के आतंक को उजागर किया है। अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन ऐसे भू-माफियाओं पर लगाम लगा पाएगी और गरीब किसानों को न्याय दिला पाएगी।



