कवर्धादुर्ग

कलेक्ट्रेट में जिलाधीश श्री अवनीश कुमार ने फहराया तिरंगा

कलेक्ट्रेट में जिलाधीश श्री अवनीश कुमार ने फहराया तिरंगा

कवर्धा, । गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उनका नमन किया। कलेक्टर श्री शरण ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदेश और देश के हित में कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की अपील की। अपर कलेक्टर श्री जे.के. धु्रव ने भी अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया और भारत की संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल सिदार, श्री अरूण सोनकर सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button