कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट 1: कबीरधाम में अवैध शराब का कारोबार बेलगाम, आबकारी विभाग नदारद* 2: शहर से लेकर वनांचल तक शराब माफिया सक्रिय, पुलिस और विभाग की मिलीभगत की आशंका*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
1: कबीरधाम में अवैध शराब का कारोबार बेलगाम, आबकारी विभाग नदारद*
2: शहर से लेकर वनांचल तक शराब माफिया सक्रिय, पुलिस और विभाग की मिलीभगत की आशंका*
कवर्धा जिले में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर वनांचल इलाकों तक शराब माफिया सक्रिय हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग राजस्व वृद्धि के नाम पर इस अवैध कारोबार को नजरअंदाज कर रहा है।
*शराब माफिया के हौसले बुलंद*
जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में कोचिया खुलेआम शराब की बिक्री कर रहे हैं। इसके अलावा पंडरिया, बोडला, सहसपुर लोहारा और कवर्धा विकासखंडों में भी अवैध शराब का नेटवर्क जड़े जमा चुका है।
*आबकारी विभाग की सक्रियता केवल खानापूर्ति*
आबकारी विभाग की सक्रियता केवल वनांचल क्षेत्रों तक सीमित है, जहां महुआ और लहान जब्त कर वाहवाही लूटी जाती है। जबकि शहर और कस्बों में फैलते अवैध शराब के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
*सामाजिक ताना-बाना बिगड़ने की आशंका*
लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो सामाजिक ताना-बाना बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। आम नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


