कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *मनरेगा में डबरियों का खेल: कबीरधाम में भ्रष्टाचार की गहरी डबरी* *आदिवासियों के नाम पर बंदरबांट, पचास हजार का काम, डेढ़ लाख का बिल*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*मनरेगा में डबरियों का खेल: कबीरधाम में भ्रष्टाचार की गहरी डबरी*
*आदिवासियों के नाम पर बंदरबांट, पचास हजार का काम, डेढ़ लाख का बिल*
कवर्धा**कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड की ग्राम पंचायत लबदा के आश्रित ग्राम जोकपानी में मनरेगा योजना के तहत तीन सिंचाई डबरियों का निर्माण कराया गया था। इस निर्माण कार्य पर कागजों में डेढ़ लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च दर्शाई गई है, लेकिन स्थल निरीक्षण में पाया गया कि प्रत्येक डबरी पर अधिकतम 50 हजार रुपये का ही कार्य हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह कार्य पूरी तरह से कागजों में चमकाया गया है और मस्टररोल में किसानों के परिवार के कुछ नाम जोड़कर औपचारिकता निभाई गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकांश मजदूरी अपने चहेते और परिचितों के नाम दर्शाकर राशि हड़प ली गई है। जानकारों का कहना है कि यदि इन निर्माण कार्यों की निष्पक्ष व सूक्ष्म जांच की जाए, तो यह सामने आ जाएगा कि किस तरह योजनाओं को लूट का जरिया बना लिया गया है। विशेषकर आदिवासी अंचलों में वर्षों से कुछ चुनिंदा लोग इस तरह की योजनाओं से लाभ उठाकर सरकारी राशि को अपना निजी साधन बना चुके हैं।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस खुली अनियमितता पर कोई कठोर कदम उठाता है या यह मामला भी फाइलों की गर्द में खो जायेगा




