कंट्रोल रूम से लोगों को मिल रहा है खाद्यान्न वस्तुओं की सहायता प्रतिदिन चैबीस घंटे जिला प्रशासन की टीम लोगों कि कर रहा है मदद कवर्धा। नोवेल कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिए लगाए गए लाॅकडाउन के दौरान जिला प्रशासन कबीरधाम के कंट्रोल रूम से जरूरतमंद लोगों को लगातार मदद् मिल रहा है। कवर्धा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न जरूरतमंद लोगो द्वारा कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी समस्या बता रहें है जिसका त्वरित निराकरण कंट्रोल रूम द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में घुघरीकला अटल आवास के निवासी श्री मनोहर सिंह ठाकुर जो दोनो आंखों से दृष्टिबाधित है उनके द्वारा खाद्यान सामग्री नहीं होने कि जानकारी देकर मदद् मांगी गई। इस पर जिला पंचायत की टीम द्वारा उनके अटल आवास में जाकर 15 दिनों का राशन उपलब्ध कराया गया। राशन में 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो आलू, 1 किलो प्याज, 2 किलो दाल, 1 किलो शक्कर, 1 किलो तेल, 1 किलो सोयाबीन बड़ी, चाय पत्ती, नमक, हल्दी, मिर्ची, धनीया का एक-एक पुड़ा, नहाने का साबुन, नारियल तेल, बिस्कुट दिया गया। लाॅकडाउन के शुरूवाती दौर से जरूरतमंद लोगो को मिल रही मदद प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन किया गया है। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कबीरधाम श्री अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर कबीरधाम जिले मंे जरूरमंद लोगों की मदद के लिए जिला पंचायत में कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। कंट्रोल रूमें में 24 घंटे लोगों कि समस्या का निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में घुघरीकला निवासी मनोहर सिंह ठाकुर के द्वारा कंट्रोल रूम नंबर- 07741-232101 में फोन कर मदद् मांगी गई थी जिसे आज उनके घर में जाकर जिला पंचायत कि टीम द्वारा खाद्यान सामग्री उपलब्ध कराकर पूरा किया गया। कंट्रोल रूम में खाद्यान सामग्री की मांग ज्यादा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजय दयाराम के. ने बताया की जिला प्रशासन द्वारा जिला पंचायत की कंट्रोंल रूम से अब तक 300 से अधिक लोगो ने विभिन्न प्रकार की समस्या का समाधान कराया है जिसमें खाद्य सामग्री की मांग सर्वाधिक रही है। जिले में बनाए गए खाद्यान बैंक में लोगों से प्राप्त खाद्य सामग्रियों का डोनेशन से जरूरत मंद लोगों की सहायता किया जा रहा है। Spread the love Post navigation वनोपज संग्रहण की छूट और खरीदी शुरू होने से कबीरधाम जिले के हजारों परिवारों को मिला फायदा* कबीरधाम जिले में चारौटा,चिरायता, वनतुलसा,वन जीरा सहित अन्य वनोपज खरीदी कर संग्राहक परिवारों को 15 लाख 11 हजार रूपए का राशि भुगतान किया गया ,, लोहारा,7 ग्रामीणो के विरूध्द धारा – 188 . 34 भादवि०एंव महामारी अधिनियम 1897 की धारा – 3 के तहत की गई कार्यवाही >