जिला महिला कांग्रेस का दीपावली मिलन सम्पन्न कवर्धा,, स्थानीय विश्राम गृह कवर्धा में महिला कांग्रेस द्वारा गुरूवार को दोपहर 1बजें दीपावली मिलन तथा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के महिला प्रभारी श्रीमती माया रानी ठाकुर, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस प्रमुख रूप से उपस्थित । साथ ही साथ पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थी। उक्त उद्बोधन में श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी के एक बहुत बड़ी रूप में फैली हुई है और हम सब जमीन स्तर तक काम करके सब मिलकर पार्टी द्वारा जो निर्देश दिया जाता है उसे पुरा करना हम सब की जिम्मेदारी होती है। छत्तीसगढ के योजनाओं को घर-घर और अधिक जानकारी पूर्वक पहुंचाना महिला कांग्रेस की लक्ष्य है। उसके बाद जिला प्रभारी माया रानी ठाकुर ने कहा कि बैठक एक परिचय सम्मेलन के साथ-साथ दीपावी मिलन पर मिलने आई है और आप सब कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करें। ताकि हम आने वाले समय में अपने संगठन को और मजबूत करें। ताकि फिर इस बार कांग्रेस की सरकार बनें और हमारी सरकार जन कल्याण कारी योजनाओं का बहुत ही अच्छे तरिके से क्रियांन्वय रही है। जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती गंगोत्री योगी ने कहा कि छत्तीसगढ की सरकार में हमारे मंत्री मो अकबर भाई के नेतृत्व पर जिला व प्रदेश पर योजनाओं का लाभ प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है जैसे ही हमारी भूपेश सरकार व स्थानिय विधायक कंधे से कंधे मिलकर महिलाओं के लिए खासकर योजनाएं बनाकर संचालित हो रही है। जिसमें नरवा, गरूवा, बारी योजना सफल साबित हो रहा है। उक्त कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ महिलाओं को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सीमा अंनत ने किया साथ इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव लता वैष्णव, शकीला खान श्वेता पाठक शेख अनबरी प्रदेश सचिव सावित्री साहू, पर्वती सोनी, पुष्पा गुप्ता, विमला ध्रुर्वे, निर्मला, श्रीमती सविता ठाकुर, सेवती साहू, अनिता नेताम, तारनी ठाकुर ललिता खेर, लक्ष्मी सत्यवंशी, मीडिया प्रभारी रोशनी खान वर्षा रानी ठाकुर, विद्या साहू, मंजू शरण बंगाली, रानी यादव आरती योगी, चंद्रिका, त्रिवेणी चंद्रवंशी सहित कार्यकर्ता गण बडी संख्या में उपस्थित थे। Spread the love Post navigation नाथ योगी समाज छत्तीसगढ़ कवर्धा के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरु गोरक्षनाथ मंदिर सोनपुरी रानी सागर में दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया कवर्धा शहर के प्रत्येक व्यक्ति को मिला सम्मान,,-ऋषि कुमार शर्मा