कवर्धा

कोरोना के नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

कोरोना के नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने कोरोना वायरस, कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना जिला कार्यालय के अधीक्षक कक्ष में की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07741-232609 है। किसी भी आपात स्थिति, कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होने पर श्री डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री संदीप ठाकुर अथवा डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल कुमार सिदार को उनके दूरभाष 99266-03709/94790-89190 पर सूचना दिया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री हेमन्त शर्मा और आदिवासी विभाग के भृत्य श्री कोमल साहू की ड्यूटी सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जिला व्यापार विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री कोमल साहू और करपात्री स्कूल के भृत्य श्री संतोष दिवाकर की ड्यूटी दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक, तहसील कार्यालय के श्री कृष्ण कुमार शर्मा और एकीकृत बाल विकास विभाग के भृत्य श्री राजाराम चंद्रवंशी की ड्यूटी शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक, कृषि विभाग के सहायक ग्रेड-02 श्री भूपेन्द्र कुमार और जल संसाधन विभाग के समयपाल श्री विजय कुमार देवांगन की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाई गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button