कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की घोषणाओं पर त्वरित अमल: कवर्धा में 1 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से 17 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की घोषणाओं पर त्वरित अमल: कवर्धा में 1 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से 17 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
कवर्धा***छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल हो रहा है। महज पांच दिनों में 1 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से 17 विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधि-विधान से संपन्न हुआ।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा: सामुदायिक भवन, रपटा निर्माण, रंगमंच और पुलिया निर्माण जैसे कार्य शामिल
इन निर्माण कार्यों में ग्रामीणों की बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन, रपटा निर्माण, रंगमंच, आहता और पुलिया निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा और स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी।



