कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की दमदार रिपोर्ट कबीरधाम से बड़ी खबर सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में तेजी लाने फेडरेशन सक्रिय

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की दमदार रिपोर्ट
कबीरधाम से बड़ी खबर
सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में तेजी लाने फेडरेशन सक्रिय
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के पदाधिकारियों ने पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर अब बड़ा कदम उठाया है। फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक दुर्ग से मुलाकात कर जल्द पदोन्नति कराने की मांग रखी।
संभाग अध्यक्ष कृष्णा वर्मा और जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई।
क्या सामने आया बैठक में?
कई जिलों से अभी तक दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है
खासतौर पर बालोद, बेमेतरा और मानपुर-मोहला से सूची लंबित
सभी जिलों से सूची मिलने के बाद ही बनेगी अंतिम वरिष्ठता सूची
अधिकारियों ने आश्वासन दिया—पदोन्नति प्रक्रिया में जल्द आएगी तेजी
जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से संपर्क कर सूची मंगाई जा रही है, जिसके बाद अंतिम सूची जारी कर पदोन्नति का रास्ता साफ होगा।
इस दौरान फेडरेशन के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर शिक्षकों के हित में आवाज बुलंद की।
अब देखना होगा—कब तक पूरी होती है प्रक्रिया और कब मिलता है शिक्षकों को उनका हक!
कबीर क्रांति न्यूज़ – सच के साथ, बेबाक अंदाज़ में




