कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** राजानवागांव में तेंदुए की दस्तक: पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र तक पहुंचा वन्यजीव

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**

राजानवागांव में तेंदुए की दस्तक: पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र तक पहुंचा वन्यजीव
कवर्धा **”कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम राजानवागांव में तेंदुए की मौजूदगी की खबर से दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने गांव के पास मिट्टी पर तेंदुए के पंजे के निशान देखे हैं। जानकारों का कहना है कि गर्मी के कारण जंगलों में पानी की कमी के चलते वन्यजीव आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं।

वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील
वन विभाग को इस बारे में सूचना दे दी गई है और निगरानी के लिए टीम को क्षेत्र में तैनात किया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्कता बरतें और वन्यजीवों के बारे में किसी भी जानकारी को तुरंत वन विभाग को सूचित करें। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button