कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट 1: कुकदूर परियोजना में नोटिस से मचा हड़कंप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश* 2: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस, पर्यवेक्षक की मनमानी पर उठे सवाल*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
1: कुकदूर परियोजना में नोटिस से मचा हड़कंप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश*
2: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस, पर्यवेक्षक की मनमानी पर उठे सवाल*
कवर्धा*** एकीकृत बाल विकास परियोजना (आई.सी.डी.एस) कुकदूर के अंतर्गत सेक्टर नेऊर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि कार्यकर्ताओं द्वारा महतारी वंदन योजना, डीबीटी इनेबल, एफ.आर.एस., ई-केवाईसी और पोषण ट्रैकर में सेल्फ आधार एंट्री संतोषजनक ढंग से नहीं की गई है, जिसके कारण परियोजना की छवि धूमिल हो रही है।
*कार्यकर्ताओं का पक्ष*
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि कुछ लोगों से त्रुटि हुई है, तो सभी को एक ही तराजू में तौलना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यवेक्षक द्वारा सहयोग की अपेक्षा केवल दबाव बनाने का रवैया अपनाया जा रहा है। उनकी मनमानी कार्यशैली के कारण न केवल कर्मचारियों में असंतोष है बल्कि इससे कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।
*तकनीकी समस्याएं*
कार्यकर्ताओं ने बताया कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्टफोन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, या आवश्यक प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं हो पाई है। ऐसे में डिजिटल कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कर पाना चुनौती बन गया है। कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों में नेटवर्क की समस्या भी बनी हुई है।
*निष्पक्ष जांच की मांग*
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारी या पर्यवेक्षक पर भी कार्यवाही हो, जो अपनी भूमिका निभाने के बजाय कर्मचारियों को नोटिस थमा रहे हैं



