उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सहयोग से लोहारीडीह के ग्रामीण महिला और पुरुषों ने जिला जेल पहुँच कर अपनो से भेंट-मुलाकात की ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार जताया लोहारीडीह के ग्रामीणों और माताओ-बहनों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के समक्ष अपनो से भेंट-मुलाकात कराने के लिए किया था आग्रह कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा,,। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सहयोग से लोहारीडीह के ग्रामीण महिला और पुरुषों ने जिला जेल पहुँच कर अपनो से भेंट-मुलाकात की और हालचाल जाना। सभी ग्रामीण बस से कवर्धा पहुचे थे। ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार जताया है। लोहारीडीह के ग्रामीणों और माताओ-बहनों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के समक्ष अपनो से भेंट-मुलाकात कराने के लिए आग्रह किया था। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रामीणों के लिए बस की व्यवस्था की गई था। ग्रामीणों ने लगभग एक सप्ताह बाद जिला जेल में अपनों को देखकर भावुक हुए और खुशियों के आंसू भी छलक गए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के निर्देश पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमन्त्री श्री विजय शर्मा जिले के लोहारीडीह में जन-जीवन सामान्य बनाने के लिए ग्रामीणों से निरंतर संपर्क बनाए हुए है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ग्राम में मौजूद है और स्थिति और नियंत्रण बनाए गए है। उनके प्रयासों के सामाजिक स्तर पर भी समाज के वरिष्ठजनों का लगातार ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए। दो दिन पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा सामाजिक वरिष्ठ जनों के साथ लोहारिडीह पहुँचकर वहां की पूरी जानकारी ली गई। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर लोहारिडीह में ग्रामीणों की जिला प्रशासन की तरफ से सूखा राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। Spread the love Post navigation अतिरिक्त कलेक्टर श्री निर्भय साहू लोहारीडीह घटना की जांच के लिए दण्डाधिकारी जांच अधिकारी नियुक्त ग्राम लोहारीडीह से संबंधित घटना की जानकारी रखने वाले व्यक्ति 04 अक्टूबर तक मौखिक साक्ष्य एवं अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं कबीरधाम जिले के नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ी में बात चीत कर मरीजों से फिडबैक लिए कलेक्टर ने चिकित्सकों सहित पूरे अमले को मरीजों और उनके साथ आए परिजनों से बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए