कवर्धादेश

जिले के सभी शासकीय एवं पब्लिक बसों में लगाई जाएगी मतदाता जागरूकता का स्टीकर

मतदाता जागरूकता अभियान के तहतकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार शरण और स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी व जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार द्वारा  किया गया शुभारम्भ 

कवर्धा:राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कबीरधाम जिले में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने और मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिले के सभी शासकीय वाहनों और पब्लिक बसों में स्टीकर लगाई जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार शरण और स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी व जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार द्वारा स्वयं अपने वाहनों पर शत प्रतिशत मतदान-लक्ष्य कबीरधाम का स्टीकर लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस स्टीकर में भारत निर्वाचन आयोग चिन्ह, शत प्रतिशत मतदान-लक्ष्य कबीरधाम और मतदान तिथि 18 अप्रैल 2019 लिखा गया है। अभियान का शुभारंभ होने के बाद जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने सभी शासकीय वाहनों पर सामने और पीछे भाग में इस स्टीकर ने अभियान को आगे बढ़ाया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार शरण ने मतदाता जागरूकता अभियान में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिले के सभी शासकीय वाहनों और पब्लिक बसों में इस स्टीकर को अनिवार्य रूप से लगाकर शत प्रतिशत मतदान लक्ष्य कबीरधाम संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा है। उन्होने बताया कि राजनांदगावं लोकसभा क्षेत्र के कबीरधाम जिले में आगामी 18 अप्रैल 2019 को मतदान होगा।

राजनांदगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कबीरधाम जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत शत प्रतिशत मतदान लक्ष्य कबीरधाम रखा गया है। शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के कवर्धा,सहसपुर लोहारा एवं आदिवासी बाहूल्य बोडला एवं पंडरिया विकासखण्ड और जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली,रंगोली प्रतियोगिता, संगोष्ठी और फागगीतों के माध्यम में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button