कवर्धा

 धरमपुरा में प्रशासनिक अमले के द्वारा  सामाजिक भवन तोड़ने के बाद उग्र हुए ग्रामीण।गांव मे भारी पुलिस बल तैनात 

 धरमपुरा में प्रशासनिक अमले के द्वारा  सामाजिक भवन तोड़ने के बाद उग्र हुए ग्रामीण।गांव मे भारी पुलिस बल तैनात 

,डी एन योगी

कवर्धा- पुलिस प्रशासन और समाज विशेष के बीच धरमपुरा में  सामाजिक भवन तोड़े जाने के विरोध में आमने-सामने की स्थिति निर्मित हो गई थी, भवन तोड़े जाने के दौरान ग्रामीणों एवं पुलिस के बीच हाथापाई और पथराव भी हुए जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद कुछ लोग को मामूली चोट भी आई है।पुलिस को चोट लगी है , कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। ज्ञात हो कि पिछले 10 साल पूर्व तत्कालीन सरपंच के द्वारा  भवन बनाने के लिए  बाजू में सरकारी जमीन सामाजिक भवन बनाने दिया गया था तभी से यह विवाद शुरू हुआ था, हालांकि दो अन्य समाजों का भी सरकारी जमीन में कब्ज़ा था  साथ ही मंत्री व स्थानीय विधायक मोहम्मद अकबर को इस विषय से अवगत कराया गया था, लेकिन वर्तमान सरपंच ने प्रस्ताव पास कर सरकारी जमीन में बने समुदायिक भवन को तोड़ने का प्रस्ताव पास करते हुए प्रशासन को एक आवेदन दिया था, जिसके आधार पर शुक्रवार को प्रशासनिक अमला दल बल के साथ धरपुरा गांव  पहुंचे जहां  पर सरकारी जमीन पर बन रहे समाजिक को तोड़ा गया 

इधर कवर्धा  मे अध्यक्ष रामप्रसाद मिरी के नेतृत्व में मिनीमाता चौक में नेशनल हाईवे को दोपहर 2:30 ,बजे,जाम कर दिया गया और गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ने एवं भवन बनाने  की मांग करने लग गए, लगभग रात्रि 8:00 बजे के करीब तमाम प्रशासनिक प्रयासों के बाद समाज के लोग आंदोलन को स्थगित करने पर सहमति हुई और नेशनल हाईवे जो पिछले 7 घंटों से जाम था उसे खोला गया। बहरहाल सामाजिक और पुलिस प्रशासन के बीच तनाव को काफी हद तक कम होते दिख रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button