कवर्धा
कवर्धा,,,ग्राम पंचायत दुल्लापुर के सरपंच संतोष दास ने थाना कवर्धा और डायल 112 को सूचना दी कि उनके आश्रित ग्राम भीमपुरी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नवजात शिशु को झाड़ियों के बीच छोड़ दिया है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सरपंच, मितानिन, और कोटवार के सहयोग से नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़
कवर्धा,,,ग्राम पंचायत दुल्लापुर के सरपंच संतोष दास ने थाना कवर्धा और डायल 112 को सूचना दी कि उनके आश्रित ग्राम भीमपुरी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नवजात शिशु को झाड़ियों के बीच छोड़ दिया है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सरपंच, मितानिन, और कोटवार के सहयोग से नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया।
बच्चे की सुरक्षा और देखभाल के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) और जिला बाल कल्याण अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। पुलिस ने मामले में तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चे के माता-पिता अभिभावक का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम द्वारा खोजबीन जारी है।




