कवर्धा

कबीरधाम पुलिस अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को कर रही जागरूक।

कबीरधाम पुलिस अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को कर रही जागरूक।

थाना सिंघानपुरी के वनांचल क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने ग्रामीणों की ली गई बैठक।

महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए किया गया ग्रामवासी महिला पुरुषों को जागरूक।

54 ग्राम वासी बने पुलिस मित्र।

अपराध से लड़कर अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलाने ग्रामीणों से ली शपथ।

नाबालिक बच्चों को नशा से दूर रहकर शिक्षा प्राप्त कर अच्छे भविष्य का निर्माण करने दीया गया सलाह।

कवर्धा कबीर क्रांति थाना सिंघन पूरी टीम के द्वारा वनांचल के नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत केंजेदाह के ग्राम वासियों के बीच जाकर वनांचल क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने बैठक ली गई। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक बी आर मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघानपुरी निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम केंजेदाह में ग्राम वासियों की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें थाना प्रभारी के द्वारा ग्राम वासियों से आस-पास यदि कोई अपराध घटित हो रहा हैं तो बेझिझक होकर जानकारी देने कहा गया ताकि समय रहते उस अपराधी पर उचित वैधानिक कार्यवाही कर अपराधियों को जेल भेजा जा सके तथा इस गांव और क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके, कहा गया किसी भी परिवार, समाज, ग्राम, जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए सर्वप्रथम उत्तरदायित्व हम सबका होता है, यदि किसी अपराध को घटित होते हम देखते हैं तो हम उस अपराध को बढ़ावा देते हैं यदि हम उसे रोकने का प्रयत्न करते हैं तो निश्चित ही हमारे आने वाले समय के लिए हमारा वनांचल क्षेत्र अपराध मुक्त होता है, जिससे हम उच्च स्तर के समाज का निर्माण कर सकते हैं तथा बच्चों की उच्च शिक्षा शासन प्रशासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ ले सकते है। साथ ही ग्राम वासियों को कहा गया कि ग्राम की समस्त महिलाओं का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है महिलाओं का अपमान करने वालों या उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाना चाहिए उपस्थित महिलाओं को महिला संबंधी अधिकारों की संपूर्ण जानकारी दी गई तथा उपस्थित पुरुष जन को महिलाओं से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार ना करने ना होते हुए देखन कहा गया। उक्त बैठक में अत्यधिक संख्या में नाबालिक बालक बालिकाएं भी थी जिन्हें स्कूल के प्रारंभ होने पर स्कूल जाकर खूब मन लगाकर पढ़ाई कर बेहतर भविष्य का निर्माण करने कहा गया तथा उनके माता-पिता को समझाइश दिया गया कि बच्चों को अवश्य पढ़ाएं ताकि वह अपना और आपके परिवार के अच्छे भविष्य का निर्माण कर सकें तथा नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल ना करें आमतौर पर यह देखा जाता है कि घर के बड़े बच्चों के सामने नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं जिन्हें देखकर वह भी उसके आदी हो जाते हैं इसलिए कृपया नशीले पदार्थों का सेवन बच्चों के सामने ना करें तो ज्यादा बेहतर होगा समझाइश दी गई तथा अधिक संख्या में उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों की पूर्ण जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना सिंघानपुरी को फोन करने या थाना आकर पूर्ण जानकारी देने कहा गया। इस अवसर पर वनांचल क्षेत्र के ग्राम के प्रमुख जन वर्तमान सरपंच श्री लक्ष्मण धुर्वे पूर्व सरपंच श्री माखन साहू समस्त पंच ग्राम प्रमुख, ग्राम पटेल, कोटवार, एवं महिला समूह व महिला पुरुष ग्रामीणों उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button