डी एन योगी
कवर्धा,,,संकुल स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मे पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुरी रानी के बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया

सभी खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन किए विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन से खुश होकर सोनपुरी रानी के सरपंच श्रीमान गणेश राम साहू जनपद सदस्य श्रीमान नरेश साहू संकुल प्राचार्य श्रीमान जेपी वर्मा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री होली राम साहू प्रधान पाठक श्री प्रकाश चंद वर्मा जी ने बच्चों के प्रदर्शन को बेहतर बताते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी एवं विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का संकल्प लिया ज्ञात हो कि संकुल सोनपुरी रानी के अंतर्गत दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मगरदा में संपन्न हुआ

जिसमें माध्यमिक विभाग बालक वर्ग कबड्डी में प्रथम बालिका वर्ग में कबड्डी खो-खो में प्रथम विज्ञान मॉडल में प्रथम चित्रकला रंगोली में प्रथम कर्सिव राइटिंग में प्रथम शतरंज में प्रथम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त क्रिड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से कुमारी भारती साहू अनीषा साहू रोशनी योगी शुभम साहू ऋषि साहू नवरंग नाथ अरुण साहू जिज्ञासा योगी कोमेश्वरी साहू सुमित साहू योगेश नाथ संदीप यादव तरणी कोसले एवं अन्य विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी विद्यालय के शिक्षक श्रीमती मधु सोनी श्रीमती संगीता सागर सोनी श्री विनय कुमार गुप्ता एवं भृगुनाथ योगी ने कराई थी। विद्यालय के बेहतरीन प्रदर्शन से खुश होकर ग्राम सरपंच शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य संकुल प्राचार्य एवं ग्राम वासियों ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाइयां देते हुए भविष्य में और उत्कृष्ट कार्य करने की मंगल कामना प्रेषित की है।

Spread the love

You missed