चंद्रिका चंद्रवंशी की स्मृति में नेत्र शिविर आयोजित हुआ,, डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

चंद्रिका चंद्रवंशी की स्मृति में नेत्र शिविर आयोजित हुआ,, डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़
कवर्धा,,,
ग्राम खपरी में स्वर्गीय चंद्रिका चंद्रवंशी(छोटे गौटिया) की स्मृति में 18 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र शिविर परीक्षण का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ कल्पना आई केयर के डॉ सहदेव चंद्रवंशी द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती तैलीय फ़ोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया इस अवसर पर उनके स्मृति वाणी विद्या मंदिर खपरी में वृक्षारोपण व सभी बच्चों को पेन पेंसिल दिया गया
वाणी विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित शिविर में 150 बच्चें युवा बुजुर्ग का आँख का जांच किया व 55 लोगो का बी पी शुगर का जांच किया गया
इस अवसर पर चिकित्सक सहदेव चंद्रवंशी ने कहा कि बिना आखों की हम अपने जीवन की कल्पना नही कर सकते है
आँखे अनमोल है बढ़ती उम्र व कुछ बीमारियों के कारण आंखों की रोशनी कम हो जाती या चली जाती है
सावधानी व जागरूकता से हम अपनी आँखों की रोशनी बचा सकते है इसलिये सभी को 40 साल के बाद अनिवार्य रूप आंख की जांच करवाना चाहिये बच्चों व किशोरों को यह सुनिश्चित करने के लिये नियमित रूप से आँख जांच करवाने की जरूरत है कि असंतुलित आहार या टीवी मोबाइल कंप्यूटर स्क्रीन से लंबे तक संपर्क की वजह से दृष्टि हानि गिरावट व बदलाव ना हो इस आयोजन में दिनेश सिन्हा डॉ भीखू सिन्हा द्वारा सहयोग किया गया यह आयोजन स्वर्गीय चंद्रिका की पत्नी कमला चन्द्रवंशी द्वारा किया गया इस अवसर पर वाणी विद्या मंदिर स्टाफ व सभी बच्चे उपस्थित थे




