कबीरधाम जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से निर्मित तत्कालिन स्थिति को नियंत्रण में करने रोड़ मैप तैयार जिला अस्पताल में 20 मेडिकल आफिसर, 50-50 नर्स और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी चार्ट तैयार करने के निर्देश 20 एम्बूलेंस, क्वेरेटाईन के लिए 50 सीटर और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए ट्राजिस्ट हाॅस्टल तैयार करने के निर्देश कवर्धा, । कोविड-19 कोरोन वायरस के संक्रमण और उनके व्यापक रोकथाम के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण की अध्यक्षता में गठित कोर गु्रप अधिकारियों की आज दूसरी बैठक हुई। कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से निर्मित होने वाले तत्कालिन परिस्थितियों को नियंत्रण में करने के लिए सभी आवश्यक रोड़ मैप तैयार करने के सख्त निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री शरण ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं को दृष्टिगत करते हुए जिला अस्पताल में 20 मेडिकल आफिसर, 50 स्टाॅफ नर्स, 50 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की ड्यूटी चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। इसी तरह जिले के सभी खण्ड चिकित्सालयोें में चिकित्सकों,नर्स और अन्य कर्मचारियेां की ड्यूटी चार्ट तैयार करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। जरूरत के आधार पर बाईक एम्बुलेंस का भी उपयोग करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने जिला अस्पताल के लिए लगाई जा रही सभी चिकित्सकों, नर्स और अन्य सहायक कर्मचारियों को ठहराने के लिए महराजपुर में संचालित कन्या शिक्षा परिसर को ट्रांजिस्ट हाॅस्टल बनाने के निर्देश दिए है। उडिया कला में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में 50 से अधिक क्वेरेटाईन के लिए बेड तैयार करने के लिए निर्देश दिए है। इसी तरह जिला अस्पताल में मरीजों लाने और ले जाने के लिए 20 एम्बूलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में वनमंडलाअधिकाी श्री दिलराज प्रभाकर,जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, अपर कलेक्टर श्री जेके धु्रव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एसके तिवारी, सिविल सर्जन डाॅ सुजाॅय मुखर्जी, सर्व अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकाय अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते है कि कोराना वायरस नामक एक नया सांस,श्वासन संक्रमण का रोग दुनिया भर में फैल रहा है। भारत के विभिन्न राज्यों में भी इस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। केन्द्र और राज्य सरकार इस वायरस के प्रसार को रोकने का भरपूर प्रयास कर रही हैं। सरकार के इस प्रयासों के तहत कबीरधाम जिला प्रशासन पुरी तरह से सजग और सतर्क है। इस वायरस के रोकथाम और पूर्ण नियंत्रण के लिए पूरे जिले में धारा 144 लागू किया गया है। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। सभी नगरीय निकायों को लाॅकडाउन किया गया है। जिस तरह से कोरोना वायरस पूरे भारत में फैल रहा है, इसके लिए सभी को बहुत सजग और सतर्कत होने का समय आ गया है। जिले के कोई भी व्यक्ति जिले के बाहर ना जा पाएं और बाहरी जिले के लोग इस जिले में अनावश्यक रूप से ना आ पाए, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाए। शहरों की सड़कों पर बिना कारण के घुमने वाले व्यक्तियों और परिवारों पर कड़ी कार्यवाही भी करें। मेडिकल इमर्जेसी के लिए मिलेगी अनुमति कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि चुकि कोरोना वायरस के संक्रमण और उनके प्रसार को रोकने के लिए पुरे भारत देश में आगामी 21 अप्रैल तक लाकडाउन किया गया है। इस लाॅकडाउन की स्थिति में जिले के किसी भी व्यक्ति की तबियत अन्य बीमारियों से बहुत ही ज्यादा खराब है, अथवा उनका जिले के बाहर किसी अन्य शहरोें में अतिआवश्यक नियमित जांच चल रही हो, तो ऐसी स्थिति में ऐसे मरीजों को मेडिकल इमर्जेसी के लिए बाहर जाने की अनुममि दी जाएगी। ऐसे मरीजों के साथ केवल एक ही व्यक्ति को उनके साथ जाने की अनुमति दी जाएगी। अनुमति के बाद संबंधित मरीजों को उपचार से संबधित सभी दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे,ताकि जांच के दौरान जांच अधिकारी को दिखाया जा सके। बाहर घूमने वालो पर करें कड़ी कार्यवाहीें- कलेक्टर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के पूर्ण नियत्रंण की दृष्टि से जिले के सीमाएं सील कर दी गई है। धारा 144 लगाई गई। नगरीय निकायों को लाॅक डाउन किया गया है। इस परिस्थितियों के बाद भी अगर कोई व्यक्ति व परिवार घर से बिना कारण के घुमते मिले तो ऐसे व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही करे। 21 अप्रैल तक लाकडाउन में जिले वासियों को खाद्यानय से जुडी सभी सामान मिलेगी,होमडिलवरी की सुविधा देंगे संस्थान कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज कवर्धा शहर में संचालित सभी प्रमुख सुपर,सुमित,अपना बाजार संचालकों की बैठक ली। कलेक्टर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि कोराना वायरस के रोकथाम और पूर्ण नियंत्रण को दृष्टिगत करते हुए 21 अप्रैल तक जारी लाॅकडाउन के दौरान जिले वासियों को किसी भी खान-पान से जुड़ी किसी भी प्रकार की समाग्रियों की आपूर्ति की जाएगी। उन्होने बताया कि 21 अप्रैल तक जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जारी लॉकडाउन के दौरान आम लोगो की जरूरतों के आधार पर उनके सुविधा के लिए अभी अतिआवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति के लिए दुकानों का खुलने और बंद होने का समय निर्धारित किया है। उन्होने कवर्धा शहर के प्रमुख सुमित बाजार, अपना बाजार, सुपर बाजार, कन्हैया बिग शाॅप जैसे सभी बड़े संस्थानों को अपने ग्राहकों के लिए होमडिलवरी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में राशन, किराना, मंडी और सुपर बाजार सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक खोलने के निर्देश दिए है। इसी तरह दुकान व ठेला (सब्जी ,फल, अनाज)मिल्क पार्लर बेकरी दुकान के लिए समय सुबह 6 बजे से सुबह 11बजे तक निर्धारित किया है। ग्रामीण अंचलो में सुबह 6 से सुबह 11 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा मेडिकल, स्थापना, मेडिकल दुकान, ट्रांसपोर्टनगर, व गुड्स ब कैरियर सेवाएं, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, बैकिंग सेवाएं, सीवरेज ट्रीटमेन्ट व्यवस्थाएं ,विधुत व्यपस्थापक, फायर ब्रिगेड, टेलीकॉम व इंटरनेट सुविधाएं, होटल एवं रेन्ट्रोरेन्ट(जिनमे पक्की स्थाई संरचना एवं वैध लाइसेंस उपलब्ध हो) मोबाइल रिचार्ज एवं सर्विस दुकानों के लिए अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा है कि उक्त प्रतिष्ठानों में एक समय मे 5 व्यक्तियों से अधिक नही हो यह संम्बधित संचालक सुनिश्चित करेंगे। आदेश के उलंघन पाए जाने पर संचालको पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। गैस सिलेण्डर के लिए ग्राहकों को नहीं होगी कोई समस्या कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिला खाद्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लाॅकडाउन की स्थिति में जिले में गैस सिलेण्डर को लेकर उनके ग्राहकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होने अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बुकिंग का काउंटर बढ़ा सकते है, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वहां ज्यादा भींड एकत्रित ना हो और एक-एक मीटर की दूरी में सभी वहां रहे। बैठक में बताया गया कि गैस सिलेंडर के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही बुकिंग के लिए समय निर्धारित किया गया हैं। ग्रामीण अंचलों के हाट-बाजार में सिर्फ खाद्यान्न से जुडी अति आवश्यक सेवाओं की दुकान ही लगेगी कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि ग्रामीण अचंलों में आयोजित होने वाली सप्ताहिक हाट बाजारों अति आवश्यक खाद्यान्न से जुड़ी ही दुकान लगाने की अनुमति दी है। उन्होने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताहित हाट-बाजार में सब्जी,एवं खाद्यन्न से जुड़ी दुकाने की लगाई जाए। अगर सप्ताहिक बाजारों में अन्य वस्तुओं की दुकान लगाई जाती है तो संबंधित संचालकों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एटीएम निर्धारित समय में लेकिन बैक सुबह 6 से 1 बजे तक ही खुलेगी कलेक्टर श्री शरण ने लाॅकडाॅउन के दौरान जिले में संचालित सभी बैंकों को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी है। उन्होने इसके अलावा एटीएम,पेट्रोल पम्प, मेडिकल, स्थापना, मेडिकल दुकान, ट्रांसपोर्टनगर, व गुड्स व कैरियर सेवाएं, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, बैकिंग सेवाएं, सीवरेज ट्रीटमेन्ट व्यवस्थाएं ,विधुत व्यपस्थापक, फायर ब्रिगेड, टेलीकॉम व इंटरनेट सुविधाएं, होटल एवं रेन्ट्रोरेन्ट(जिनमे पक्की स्थाई संरचना एवं वैध लाइसेंस उपलब्ध हो) मोबाइल रिचार्ज एवं सर्विस दुकानों के लिए अपने निर्धारित समय पर संचालित करने की अनुमति दी है। उन्होने कहा कि इस संस्थानों में एक साथ पांच से अधिक व्यक्ति नहीं होने चाहिए। सभी व्यक्तियों की दूरी कम से कम एक मीटर की दूरी हो, ऐसी व्यवस्था संबंधित संस्थान की पूरी जिम्मेदारी है। आदेश का उलघंन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। देश,विदेश और अन्य प्रांतों से आने यात्रियों की जानकारी नहीं छुपाएं जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश तिवारी ने आग्रह करते हुए कहा कि जिले में आने वाले देश,विदेश, और अन्य प्रांतों से भ्रमण कर आने वाले लोगों के बारे में छुपाने की आवश्यकता नहीं हैं। ऐसे यात्री जो इस जिले में निवासरत है, जो हाॅल ही में भ्रमण करके आए है, और उन्हे सर्दी,खासी,जुकाम और बुखार है, तो तत्काल टो फ्री नम्बर 104 पर या जिला सर्वेलेंस ईकाई 07741.232078, मोबाईल नम्बर 9993491300 पर डायल कर जानकारी दे। चिकित्सक उनके घर तक पहुंचकर उपचार करेंगा, ऐसी व्यवस्था बनाई गई हैं। उन्होने कहा कि खास कर ऐसे लोग कम स कम 14 दिनों तक अपने आप से सुरक्षित रखे। सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने सेे बचें Spread the love Post navigation शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महाराजपुर में कक्षा छठवीं एवं नवमीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा स्थगित लॉक डाउन में कबीरधाम जिले में खाद्यान्न,फल, सब्जी से लेकर गैस बुकिंग और रोजमर्रा की चीजों के लिए दुकान खुलने और बंद होने का समय