*पटेल समाज द्वारा सामाजिक विकास एवं राजनितिक भागीदारी पर विशेष चर्चा।*डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा – को शाकंभरी सामाजिक भवन समनापुर में बैठक आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से सामाजिक विकास व त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरी निकाय के चुनाव में समाज के द्वारा सामाजिक प्रतिनिधि यदि चुनावी मैदान में उतरती है तो उसे हर संभव सहयोग देने की चर्चा जोरों पर रही। समाज के लोगों का कहना है की हमारे क्षेत्र में बहुत स्थान ऐसा है जहाँ पर सामाजिक पार्टी के ही उम्मीदवार मैदान में उतारते है और हमारा सामाजिक वोट भी बहुत है इस विषय को ध्यान रखते हुए हमें अपनी सामाजिक एकता को दिखानी होगी ताकि समाज का विकास हो सके। समाज प्रमुखो के लोगों की उपस्थिति रही साथ ही कबीरधाम जिलाध्यक्ष भगवान सिंह पटेल, बालाघाट जिलाध्यक्ष लखन पटेल और हँसराम पटेल खैरागढ़ गंडई जिलाध्यक्ष की उपस्थिति रही। सभी समाज प्रमुखो ने समाज के विकास व आर्थिक उन्नति हेतु हर संभव सामाजिक स्तर पर सहयोग करने की बात कहीं। वहीं इस बैठक में मुख्य रूप से संतोष पटेल, विजय पाटिल, तुलसी पटेल, दयाल पटेल, रामावतार पटेल, राजू पटेल, परदेशी पटेल, महेश पटेल, अशोक पटेल, धर्मेंद्र पटेल, भुनेश्वर पटेल एवं हजारों की संख्या में सामाजिक लोगों की उपस्थिति रही। Spread the love Post navigation *रिकवरी राशि में MD और पंडरिया विधायक ने किया 23.82 करोड़ का भ्रष्टाचार किसानों का हुआ भारी नुकसान- नीलू चंद्रवंशी*डी एन योगी कबीर क्रांति आरोपी का नाम – मोहम्मद सरफराज इकबाल उर्फ साहिल खान उर्फ राजू सिंह, पिता मोहम्मद इसराफिल, हाल निवासी ग्राम सगोना थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम स्थाई पता के 30ए/19 संगम विहार, न्यू दिल्ली थाना संगम विहार जिला दक्षिण दिल्ली, *# खुद को तांत्रिक बताकर शारीरिक शोषण और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार** *# आरोपी मध्य प्रदेश के नैनपुर, जिला मंडला से गिरफ्तार** *# कवर्धा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 12 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा** *# आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2)(जे), 64(2)(एम), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज**पढ़िये पुरी खबर डी एन योगी कबीर क्रांति