थाना सिटी कोतवाली के लोहारा नाका चौक के देवार पारा में सहायता केंद्र का किया गया उद्घाटन।

असामाजिक तत्वों एवं अपराधिक गतिविधियों पर लगेगा लगाम।

कवर्धा,,कबीर क्रांति,,,कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के लोहारा नाका चौक में स्थित देवारपारा के पास पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन आज दिनांक-15/11/2021 को किया गया। शहर के लोहारा नाका क्षेत्र के देवार पारा, गंगानगर, बेलदार पारा से लगातार पुलिस को असामाजिक तत्वों के द्वारा विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम देने की सूचना प्राप्त हो रही थी, साथ ही लोहारा नाका में बीते दिनों दो गुटों में हुए विवाद जो काफी बड़ा रूप ले लिया था, का विशेष ध्यान रखते हुए लोहारा नाका में सहायता केंद्र खोला गया है। जिसका ओपनिंग रिबन काटकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा किया गया जिसका फायदा निश्चित ही क्षेत्रवासियों को होगा। इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री आशीष मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस तिग्गा बघेल, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम, एवं पुलिस टीम तथा क्षेत्रवासी महिला पुरुष तथा बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं पुलिस टीम को सहायता केंद्र खोलने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़