कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट Writing हर वर्ष की परंपरा निभाते हुए इस वर्ष भी जिला प्रेस क्लब करेगा कांवड़ यात्रियों की सेवा रेगाखार खुर्द (कबीरधाम)। सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था और सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रेस क्लब द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम रेगाखार खुर्द में कांवड़ यात्रा पर निकले भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर कांवड़ियों, बोल बम समिति के पदयात्रियों तथा श्रद्धालुओं के लिए चाय एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रेस क्लब ने सभी शिवभक्तों, बोल बम समिति के सदस्यों, कांवड़ यात्रा पदयात्रियों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों से सादर आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर सेवा का लाभ उठाएं तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। आयोजक: जिला प्रेस क्लब सहयोग: रेगाखार खुर्द के समस्त ग्रामवासी विनीत: जिला प्रेस क्लब

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट
Writing
हर वर्ष की परंपरा निभाते हुए इस वर्ष भी जिला प्रेस क्लब करेगा कांवड़ यात्रियों की सेवा
रेगाखार खुर्द (कबीरधाम)। सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था और सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रेस क्लब द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम रेगाखार खुर्द में कांवड़ यात्रा पर निकले भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
इस अवसर पर कांवड़ियों, बोल बम समिति के पदयात्रियों तथा श्रद्धालुओं के लिए चाय एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रेस क्लब ने सभी शिवभक्तों, बोल बम समिति के सदस्यों, कांवड़ यात्रा पदयात्रियों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों से सादर आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर सेवा का लाभ उठाएं तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
आयोजक: जिला प्रेस क्लब
सहयोग: रेगाखार खुर्द के समस्त ग्रामवासी
विनीत: जिला प्रेस क्लब




