होम क्वॉरेंटाइन वाले जवान के घर लोगों ने मनाई जमकर पार्टी वीडियो हुआ वायरल अब प्रशासन ने सभी को किया क्वारंटाइन
होम क्वॉरेंटाइन वाले जवान के घर लोगों ने मनाई जमकर पार्टी वीडियो हुआ वायरल अब प्रशासन ने सभी को किया क्वारंटाइन
अनीश राजपूत
बालोद – ज़िले के समीपस्थ ग्राम झलमला जहां पर एक युवक करीब 2 सप्ताह पूर्व ही जम्मू से हवाई जहाज से लौटा था जिसको एयरपोर्ट से लाने स्थानीय सरपंच सहित कुछ अन्य लोग भी गए थे जिसपर स्थानीय प्रशासन ने 28 दिनों के लिए होंम क्वारन टाइन किया था इसी दौरान यहां पर युवक के घर में गांव के जिम्मेदार सरपंच व पूर्व सरपंच सहित कुछ कांग्रेस नेता पार्टी मनाने पहुंचे और इनके नाच गाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ परिणाम स्वरूप प्रशासन ने इन सभी पार्टी करने वाले लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में डाल दिया है।
क्वारनटाइन में रह रहे युवक व अन्य लोगो की नाच गाने वाली मस्ती का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसके बाद जब इस बात की जानकारी स्थानीय प्रशासन मिली तो प्रशासन की टीम झलमला पहुंच होंम क्वारनटाइन में रह रहे युवक से जानकारी ली जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत सचिव ने युवक को सरकारी क्वारनटाइन सेंटर में क्वारनटाइन करने के अलावा घर के अन्य सदस्यों जिसमे वर्तमान सरपंच के पति,पूर्व सरपंच , एक युंका नेता सहित सात लोगो को होंम आइसोलेट कर दिया।
पूरे विषय को लेकर सोशल मीडिया सहित विभिन्न जगहों पर जमकर चर्चाएं होती रही क्योंकि सरपंच व पूर्व सरपंच का परिवार भी इस पार्टी में शामिल हुआ था साथ ही युवक कांग्रेसका एक स्थानीय नेता के भी शामिल होने की बात सामने आई है जिम्मेदार लोगों द्वारा इस तरह होम क्वॉरेंटाइन में रहने वाले युवक के साथ पार्टी करना सभी को नागवार गुजर रहा है यह संवेदनशील मामला है वही अब महामारी एक्ट के तहत इन लोगों के ऊपर कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आ रही है फिलहाल सभी लोगों के घर के बाहर आइसोलेट करते हुए पर्ची चिपका दिया गया है।



