कवर्धा

3 जुलाई, 3 बजे, 3 लोग मिलकर, छत्तीसगढ़ शासन का 101 पुतला जलायेगा, युवा मोर्चा कार्यकर्ता-

3 जुलाई, 3 बजे, 3 लोग मिलकर, छत्तीसगढ़ शासन का 101 पुतला जलायेगा, युवा मोर्चा कार्यकर्ता-

मीसा बंदियों के वंशजो को जेल- का डर न दिखाये भुपेश–भाजयुमो

कवर्धा,,लोकतंत्र में विरोध, विपक्ष का मौलिक अधिकार होता है। परंतु आपातकाल की डीएनए वाली कांग्रेस सरकार को ये बर्दाश्त नही होता कि कोई उन्हें उसका विद्रूप चेहरा दिखाये ।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि – एक हताश बेरोजगार युवा हरदेव सिन्हा मुख्यमंत्री से समय ना मिलने के कारण मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह कर लेता है और प्रदेश भर के हजारों बेरोजगार युवा के समर्थन में जब भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध स्वरूप कांग्रेस सरकार का पुतला जलाने का आवाहन करता है तो कांग्रेसिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निरंकुश पुलिस विभिन्न जिलों में भाजयुमो कार्यकर्ताओ पर FIR दर्ज करती है

*हम उस पीढ़ी के अनुयायी है जिसने 2 साल आपातकाल का दंश झेला है। कांगेस सरकार को ये बात समझ लेनी चाहिए कि संघर्ष के कोख से जन्म लेने वाली भाजपा इन बातों से डरने वाली नही है।*

*जिला भाजपा अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले के भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कल 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 3 की संख्या में अपने अपने घरों के पास भूपेश सरकार का पुतला जलाएंगे*

कैलाश चंद्रवंशी
जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम

Spread the love

Related Articles

Back to top button