15 दिनों में 125 जुआरियों पर कार्यवाही 81050 रुपये जप्त गुंडरदेही थाना की कार्यवाही

फुरकान खान बालोद
बालोद-गुंडरदेही पुलिस की सक्रियता से बीते बीते15 दिनों में की 125 जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही आपको बता दे गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा लगातार जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्यवाही किया गया है कुछ दिन पूर्व ही गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा सभी थाना प्रभारियों को हितायत दी गयी है कि जिस थाना क्षेत्र में सट्टा खेलाने की जानकारी मुझे मिली उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को सस्पेंट कर दिया जाएगा।जिस पर कड़ाई दिखाते हुए श्री मालेकर ने जुआ सट्टा पर कमर कसते हुए अगले ही दिन चार जुआरियो को मनहोरा में जुआ खेलते पकड़े जाने पर 20700 रुपये जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की चारो जुवारी अलग-अलग गांव के है,इस प्रकार बीते15 दिनों में ही मालेकर ने 36 प्रकरण कायम कर 125 जुआरियों को गिरफ्तार कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 81050 रुपये जप्त किये।




