बिलासपुर

 भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बंद करें झूठे आरोप लगाना , राशन वितरण में गड़बड़ी कांग्रेस की असफलता

 भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बंद करें झूठे आरोप लगाना , राशन वितरण में गड़बड़ी कांग्रेस की असफलता
 कबीर क्रांति बिलासपुर,, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी छिपाने कांग्रेस पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी पर झूठे आरोप लगाना बन्द करें।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महामंत्री घनश्याम कौशिक ने कहा है कि, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजना अनुसार राशन कार्डधारियों को राशन वितरण का कार्य शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से किया जाता है और इन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का संचालन व्यक्ति विशेष नही करता है। वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का संचालन प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं महिला स्व सहायता समूह व कुछ स्थानों पर ग्राम पंचायत के द्वारा किया जा रहा है।
शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन सामग्री छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग की देखरेख में नागरिक आपूर्ति निगम पहुंचाता है।
अब यदि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर राशन कार्डधारियों को नमक या अन्य राशन सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो उसके लिए प्रदेश में कांग्रेस सरकार दोषी है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर नमक का उपलब्ध नहीं होना, कांग्रेस सरकार की नाकामी है।
ऐसी स्थिति में कांग्रेस के जिलापदाधिकारी द्वारा नमक की कालाबजारी के लिए भाजपा पर आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी हम घोर निन्दा करते है।
कांग्रेस के जिलापदाधिकारी द्वारा निगरानी समिति बनाने की बात करना शासकीय कार्य में बाधा डालने की है एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों का भयादोहन करना है। इसीप्रकार शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के लायसेंस निरस्त करने की बात करने के पीछे कांग्रेस के षड़़यन्त्र की बू आ रही है। 
 कांग्रेस के लोगों को देने का षड़यन्त्र कर रहे है।
जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के तहत् शासकीय उचित मूूल्य की दुकानों का संचालन महिला स्व-सहायता समूह को देना प्रारंभ किया था, ताकि महिलाओं को रोजगार मिले और महिलाये स्वावलंबी बने। इसलिए कांग्रेस के लोग प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी को छिपाने हेतु नमक के लिए भाजपा पर झूठे आरोप नहीं लगायें।

Spread the love

Related Articles

Back to top button