श्री राम केयर हॉस्पिटल के दो वार्ड बॉय पर लगा गेंगरेप का आरोप,,इंजीनियरिंग की छात्रा को बनाया अपनी हवस का शिकार,,,पुलिस जुटी जांच मे

श्री राम केयर हॉस्पिटल के दो वार्ड बॉय पर लगा गेंगरेप का आरोप,,इंजीनियरिंग की छात्रा को बनाया अपनी हवस का शिकार,,,पुलिस जुटी जांच मे
बिलासपुर/बिलासपुर स्थित श्री राम केयर हॉस्पिटल के दो वार्ड बॉय पर अस्पताल में भर्ती छात्रा ने पत्र लिख कर लगाया गैंगरेप का आरोप,,वही सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है।
मिली जानकरी के अनुसार दवाई पीने के बाद हुए रिएक्शन की वजह से श्री राम अस्पताल में भर्ती कराई गई युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री के साथ बलात्कार हुआ है।
इस मामले में पिता की माने तो छात्रा ने पेन से पन्ने पर लिखा कि उसके साथ दो वार्ड बॉय ने बलात्कार किया है।वही पत्र पढ़ते ही पिता के पैरों तले जमीन खसक गयी. अपनी बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी लगते ही पिता पर क्या बीती होगी इसका अंदाज़ा नही लगया जा सकता। असहाय पिता दिन भर परेशान रहा।
सूत्रों की माने तो अस्पताल प्रबंधन द्वारा बच्ची को कई बार इंजेक्शन देकर बेहोश किए जाने की बात भी सामने आ रही है। वही जब दुबारा बच्ची होश में आयी तो उसने लड़खड़ाते जुबान से बताया कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। उसे बहुत तकलीफ हो रही है। इतना सुनते ही बच्ची के पिता ने सिविल लाइन थाना को सूचना दी
जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस श्रीराम केयर अस्पताल पहुंच कर जांच में जुट गई है वहीं पीडित के पिता ने बताया कि प्रबंधन लगातार मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। और दबाव भी बना रहा है।
युवती की मनोस्थिति अर्ध बेहोशी की है, पुलिस लगातार कवायद में है कि, उसका बयान लिया जा सके, लेकिन युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अब MLC कराने का फ़ैसला किया है।



